प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
जेएनयू की एक छात्रा की शिकायत पर संज्ञान लेने में कथित रूप से नाकाम रहने पर हरियाणा पुलिस के एक उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है. इस छात्रा ने आरोप लगाया था कि चार पांच लोगों ने उसे बलात्कार की धमकी दी है. दिल्ली के वसंत कुंज (उत्तर) थाने में बाद में दर्ज शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त की शाम को असोला की भारद्वाज झील के पास स्थानीय लोगों के एक समूह ने उसे बलात्कार की धमकी दी और उसकी छह दोस्तों को परेशान किया गया.
सूरजकुंड पुलिस प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को महिला की शिकायत पर संज्ञान नहीं लेने और कार्रवाई नहीं करने पर निलंबित किया गया. हमने कुछ संदिग्धों का पता किया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. जेएनयू छात्र संघ ने आज छात्रों को कथित रूप से परेशान करने के लिए हरियाणा पुलिस की निंदा की. जेएनयूएसयू प्रमुख मोहित कुमार पांडेय ने उत्पीडन की शिकार छात्राओं के साथ फरीदाबाद पुलिस आयुक्त से भी मुलाकात की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं