विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2017

जंतर मंतर पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कुछ पत्रकारों की जेब कटी

जंतर मंतर पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कुछ पत्रकारों की जेब कटी
नई दिल्ली: जंतर मंतर पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को कवर करना कुछ पत्रकारों के लिए उस समय सिरदर्द बन गया जब जेबकतरों ने उनकी जेब काट दी और कथित तौर पर उनके सेलफोन पर हाथ साफ कर दिया. यह घटना दोपहर डेढ़ से ढाई बजे के बीच हुई. उस समय यह विरोध प्रदर्शन अपने परवान पर था.

एक मीडियाकर्मी ने दावा किया, 'मैं दोपहर करीब दो बजे एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बाइट (बयान) ले रहा था. तभी मुझे एहसास हुआ कि किसी ने मेरी जेब पर हाथ फेरा और कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही मेरा फोन चुरा लिया गया था.'

कम से कम दो अन्य पत्रकारों ने भी यह शिकायत की कि कार्यक्रम कवर करते समय उनके फोन चुरा लिए गए. एक पत्रकार एक अग्रणी राष्ट्रीय टीवी चैनल के साथ काम करता है, वहीं दूसरा पीड़ित एक समाचार चैनल में कैमरामैन है. पुलिस ने कहा कि अभी तक केवल दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कांग्रेस प्रदर्शन, जंतर मंतर, जेबकतरा, पत्रकारों की जेब कटी, Congress Protest, Jantar Mantar, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com