विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2017

रेलवे का काबर्न उत्सर्जन घटाने के उद्देश्य से पीयूष गोयल ने सौर ऊर्जा संयंत्र के पहले सेट की की शुरूआत

हजरत निजामुद्दीन, नयी दिल्ली, आनंद विहार और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों की छतों पर इन संयंत्रों से प्रतिवर्ष सौर ऊर्जा की 76.5 लाख इकाइयां संचित होंगी और इन स्टेशनों पर लगभग 30 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतें पूरी हो स

रेलवे का काबर्न उत्सर्जन घटाने के उद्देश्य से पीयूष गोयल ने सौर ऊर्जा संयंत्र के पहले सेट की की शुरूआत
पीयूष गोयल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: रेलवे का काबर्न उत्सर्जन घटाने के उद्देश्य से एक महत्वांकाक्षी परियोजना के तहत रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सौर ऊर्जा संयंत्र के पहले सेट की शुक्रवार को शुरूआत की जिसकी कुल क्षमता पांच मेगावाट है. मंत्री ने यहां ‘ग्रीन इनीशिएटिवस एंड रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन’ पर आयोजित अंतररराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में इन संयंत्रों की शुरूआत की. उन्होंने कहा, ‘हम कुशलतापूर्वक तथा समयबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं और प्रभावी ढंग से भारतीय रेलवे को एक विश्वस्तरीय परिवाहक में बदल रहे है. हम प्रोत्साहन एवं जुर्माना योजना के साथ कम कीमतों पर 100 प्रतिशत विद्युतीकरण करने में समर्थ होंगे.’ उन्होंने कहा कि रेलवे के सभी भुगतान 30 दिनों की अवधि में कर दिये जाएगे.

यह भी पढ़ें : अगरतला राजधानी एक्सप्रेस को 28 अक्टूबर को दिखाई जाएगी हरी झंडी

हजरत निजामुद्दीन, नयी दिल्ली, आनंद विहार और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों की छतों पर इन संयंत्रों से प्रतिवर्ष सौर ऊर्जा की 76.5 लाख इकाइयां संचित होंगी और इन स्टेशनों पर लगभग 30 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतें पूरी हो सकेगी.

VIDEO :  मुंबई भगदड़ पर बनी जांच समिति ने बारिश को बताया घटना की वजह​


इस परियोजना के तहत रेलवे को 421.4 लाख रुपए वार्षिक बचत होगी और कार्बन डाइ ऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में 6,082 टन की कमी आएगी. गोयल ने कहा कि रेलवे का लक्ष्य गैर-संकर्षण संचालनों में ऊर्जा खपत को 10 प्रतिशत तक घटाना है जिससे लगभग 250 करोड़ रुपए की वार्षिक बचत होगी. इस दो दिवसीय सम्मेलन में रेलवे द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ाने के नये उपायों को तलाशने पर विचार-विमर्श होगा.




(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com