विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2017

नोएडा : ठंड बढ़ने के कारण सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल

नोएडा : ठंड बढ़ने के कारण सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल
फाइल फोटो
नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ने के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को सोमवार और मंगलवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

जिलाधिकारी एन.पी. सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि ठंड को ध्यान में रखते हुए सोमवार और मंगलवार (9 और 10 जनवरी) को आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन का यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा.

इस आशय की जानकारी देते हुए जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोएडा, ठंड, कोहरा, स्कूल बंद, दिल्ली-एनसीआर, Noida, Cold, Fog, Delhi-NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com