विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2020

दिल्ली में सर्दियों में बढ़ेगा कोरोना! हर दिन 15000 नए मामलों के लिए तैयार रहने की जरुरत : रिपोर्ट

NCDC ने अपनी ''कोविड-19 के नियंत्रण के लिए संशोधित रणनीति के संस्करण 3.0'' में यह भी बताया कि दिल्ली में समग्र कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 1.9 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 1.5 प्रतिशत से अधिक है.

दिल्ली में सर्दियों में बढ़ेगा कोरोना! हर दिन 15000 नए मामलों के लिए तैयार रहने की जरुरत : रिपोर्ट
NCDC ने दिल्ली में कोरोना मामलों पर चिंता जताई है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

आगामी सर्दी के मौसम में सांस की समस्याओं, बाहर से आने वाले मरीजों की बड़ी तादात और बड़े उत्सव समारोहों को ध्यान में रखते हुए, प्रतिदिन कोविड-19 (COVID-19) के लगभग 15,000 नये मामलों के लिए दिल्ली को तैयार करने की आवश्यकता है. NCDC की रिपोर्ट में इसको लेकर आगाह किया गया है. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल (VK Paul) की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समूह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में दिल्ली सरकार से इसके लिए व्यवस्था करने की सिफारिश की गई है.

NCDC ने अपनी ''कोविड-19 के नियंत्रण के लिए संशोधित रणनीति के संस्करण 3.0'' में यह भी बताया कि दिल्ली में समग्र कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 1.9 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 1.5 प्रतिशत से अधिक है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां तक संभव हो मृत्यु दर को कम करना महामारी के प्रबंधन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक होना चाहिए.

हार्ट ट्रांसप्लांट करा चुके 56 साल के शख्स ने दी कोरोना को मात, डॉक्टर बोले- ये चमत्कार से कम नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बीते मंगलवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के चरम पर पहुंचने का दूसरा चरण बीत चुका है और स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने संक्रमण का तेजी से पता लगाने के लिए परीक्षणों में वृद्धि की है. उन्होंने कहा, ‘‘17 सितंबर को दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा चरण चरम पर पहुंच गया, जब शहर भर में 4,500 मामले सामने आए थे. स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है.'' केजरीवाल ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि दूसरा चरण भी धीरे-धीरे बीत जाएगा.''

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCDC Report On Covid 19, Coronavirus, Delhi Coronavirus, Coronavirus Cases In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com