विज्ञापन

दिल्ली NCR से 4 रूट पर चलेगी नमो भारत ट्रेन, नोएडा, पानीपत, करनाल शामिल, NCRTC का DPR को ग्रीन सिग्नल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि दिल्ली-करनाल, दिल्ली-बावल, बावल-बहरोड़ और गाजियाबाद-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉरिडोर के लिए DPR तैयार हैं.

दिल्ली NCR से 4 रूट पर चलेगी नमो भारत ट्रेन, नोएडा, पानीपत, करनाल शामिल, NCRTC का DPR को ग्रीन सिग्नल
दिल्ली NCR से 4 नए रूट पर दौड़ेंगी नमो भारत ट्रेन.
  • दिल्ली-एनसीआर में चार नए नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर के लिए DPR केंद्र सरकार को सौंप दिया गया है
  • दिल्ली-करनाल, दिल्ली-बावल, बावल-बहरोड़ और गाजियाबाद-नोएडा एयरपोर्ट कॉरिडोर के लिए प्रस्ताव केंद्र के पास है
  • NCR प्लानिंग बोर्ड ने आठ हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की पहचान की है जो दिल्ली के आसपास के बड़े शहरों को जोड़ेंगे
नई दिल्ली:

नमो भारत ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बाद जल्द ही दिल्ली-NCR के चार नए रूट्स पर भी दौड़ने वाली हैं. इसके लिए NCRTC ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को ग्रीन सिग्नल दे दिया है. डीपीआर केंद्र सरकार को सौंप दिया गया है,ये जानकारी राज्यसभा में सोमवार को दी गई. दिल्ली-एनसीआर में रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इसके लिए चार नए नमो भारत कॉरिडोर बनाए जाने की योजना है.

NCRTC का DPR को ग्रीन सिग्नल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि दिल्ली-करनाल, दिल्ली-बावल, बावल-बहरोड़ और गाजियाबाद-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉरिडोर के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की गई हैं. मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित कॉरिडोर अभी केंद्र सरकार के पास विचाराधीन हैं. नमो भारत प्रोजेक्ट्स में भारी निवेश की जरूरत होती है. फंडिंग पर कोई भी फैसला लेने से पहले इनका डिटेल्ड टेक्निकल और फाइनेंशियल मूल्यांकन किया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली से इन 8 शहरों के बीच दौड़ेगी हाई-स्पीड रेल

इन सभी जांच के बाद ही सरकार प्रस्ताव की व्यवहार्यता और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय सहायता पर विचार करती है. राज्य मंत्री तोखन साहू ने राज्यसभा को बताया कि NCR प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) ने NCR-2032 के लिए ट्रांसपोर्ट से जुड़े अपने फंक्शनल प्लान में, नेशनल कैपिटल रीजन के बड़े शहरों के बीच हाई-स्पीड रेल-बेस्ड कम्यूटर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 8 RRTS कॉरिडोर की पहचान की थी. 

आठ प्रस्तावित कॉरिडोर 

  1.  दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर, 
  2. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ
  3.  दिल्ली-सोनीपत-पानीपत
  4. दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल
  5.  दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक
  6. दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत
  7.  गाजियाबाद-खुर्जा 
  8. गाजियाबाद-हापुड़

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पूरी तरह चालू

मंत्री तोखन साहू ने कहा कि पहले के प्लानिंग कमीशन की तरफ से बनाई गई एक टास्क फोर्स ने तीन कॉरिडोर को प्राथमिकता पर रखा था. ये कॉरिडोर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर और दिल्ली-पानीपत थे.  उन्होंने कहा कि मार्च 2019 में सरकार ने 82.15 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को मंजूरी दी थी, जो अब पूरी तरह से चालू हो गया है.

इनपुट-PTI

ये भी पढ़ें-दिल्ली से 6 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, पानीपत, अलवर के बाद पलवल-रोहतक, बड़ौत तक रैपिड रेल, 4 राज्य होंगे कनेक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namo Bharat Corridor, Namo Bharat Corridor In Delhi NCR, Namo Bharat Corridor Route Map, Namo Bharat, Namo Bharat And Meerut Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com