विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

मां ने ही रची थी अपनी 6 साल की मासूम बच्ची के कत्ल की साजिश

मामला दर्ज किया गया और जब मामले से पर्दा उठा तो नाजायज रिश्तों की एक ऐसी कहानी सामने आई जिसने सब को हिला कर रख दिया.

मां ने ही रची थी अपनी 6 साल की मासूम बच्ची के कत्ल की साजिश
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार देर रात एक 6 साल की मासूम बच्ची के कत्ल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. बच्ची अपने परिवार के साथ घर में टीवी देख रही थी, तभी अचानक वो गायब हो गई थी. घरवालों ने उसे बहुत तलाशा लेकिन वो नही मिली. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

पति की हत्‍या करने के बाद महिला ने कराई प्रेमी की प्‍लास्‍टिक सर्जरी, फिल्‍म देखकर आया था आइडि‍या

पुलिस ने जब बच्ची को ढूंढा तो उसकी लाश घर की छत पर मिली. मामला दर्ज किया गया और जब मामले से पर्दा उठा तो नाजायज रिश्तों की एक ऐसी कहानी सामने आई जिसने सब को हिला कर रख दिया.

दरअसल क़त्ल बच्ची की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्ची मां और उसके नाजायज़ रिश्तों के बारे में जान गई थी. वो किसी को बता ना दे लिए मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उस मासूम को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मां मुन्नी और उसके प्रेमी सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है.

VIDEO: धर्म के नाम पर हत्या के लिए उकसाने वाले कौन?
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com