किरीट सोमैया (फाइल फोटो)
- अचानक बोल बैठे, ‘भाइयों और बहनों’.
- सुमित्रा महाजन ने सवाल किया कि क्या आप अब भी गुजरात में हैं.
- गब्बर सिंह टैक्स वाले कांग्रेस के कथन को लेकर भी सदन में बोले सोमैया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
लोकसभा में अनुदान की अनुपूरक मांग पर चर्चा के दौरान उस वक्त पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा जब भाजपा सदस्य असावधानी वश ‘भाइयों और बहनों’ बोल गए जिस पर सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सवाल किया कि क्या आप अब भी गुजरात में हैं. दरअसल, वर्ष 2017-18 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांग के दूसरे बैच पर चर्चा में भाग लेते हुए जब सोमैया सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे और कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे तो वह अचानक बोल बैठे, ‘भाइयों और बहनों’.
इस पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सवाल किया कि ‘किरीट जी आप अब भी गुजरात में हैं क्या?’ सुमित्रा महाजन की टिप्पणी के साथ ही समूचा सदन कुछ पल के लिए ठहाकों से गूंज उठा.
यह भी पढ़ें : शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुझे जान से मारने की कोशिश की : किरीट सोमैया
उनका इशारा हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव से था जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की तरफ से जोरदार चुनाव प्रचार देखने को मिला था. सोमैया के भाषण के दौरान उस वक्त भी हल्का-फुल्का पल देखने को मिला जब उन्होंने ‘गब्बर सिंह टैक्स’ वाले कांग्रेस के कथन को लेकर कहा कि कांग्रेस अब गब्बर सिंह के अंदाज में पूछ रही है कि अब कितने राज्यों में उसकी सरकार बची है.
VIDEO : मनमोहन सिंह को पेश होने के लिए समन भेजा गया : किरीट सौमेया
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)