विज्ञापन
This Article is From May 06, 2019

कांग्रेस के समर्थन से विधायक बने जिग्नेश मेवाणी ने कहा- ऐसे लोगों को वोट दो जो आपके बच्चों को ऑक्सफोर्ड भेजें, न कि अयोध्या या कुंभ

निजामुद्दीन में आप उम्मीदवार के लिए डॉ. कफील खान ने भी प्रचार किया जिनका नाम गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 63 बच्चों की मौत मामले में सामने आया था.

कांग्रेस के समर्थन से विधायक बने जिग्नेश मेवाणी ने कहा- ऐसे लोगों को वोट दो जो आपके बच्चों को ऑक्सफोर्ड भेजें, न कि अयोध्या या कुंभ
जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस के समर्थन से गुजरात की वडगाम सीट से निर्दलीय विधायक हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

गुजरात की वडगाम सीट से कांग्रेस के समर्थन से विधायक बने जिग्नेश मेवाणी  ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार आतिशी के लिए प्रचार किया और लोगों से अनुरोध किया कि वे ऐसे नेता को वोट दें जो उनके बच्चों को ऑक्सफोर्ड या कैंब्रिज विश्वविद्यालय भेजे, अयोध्या या कुंभ नहीं. पूर्वी दिल्ली के पुरानी सीमापुरी क्षेत्र में आतिशी के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिन्दू-मुस्लिम राजनीति के कारण गरीब बच्चों को अयोध्या भेजना चाहते हैं. आतिशी की मौजूदगी में मेवाणी ने कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम अपनी अगली पीढी को कुंभ या अयोध्या नहीं बल्कि कैंब्रिज (विश्वविद्यालय) और ऑक्सफोर्ड (विश्वविद्यालय) भेजना चाहते हैं जहां आतिशी ने पढाई की है.'    

राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने के सवाल पर क्या बोले जिग्नेश मेवाणी

निजामुद्दीन में आप उम्मीदवार के लिए डॉ. कफील खान ने भी प्रचार किया जिनका नाम गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 63 बच्चों की मौत मामले में सामने आया था. पार्टी मरते बच्चों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडरों का इंतजाम करने वाले खान को 'हीरो' मानती है. मुस्लिम बहुल निजामुद्दीन में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने उनसे अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा. खान ने कहा, '(आतिशी का) मुकाबला आरएसएस समर्थित क्रिकेटर (गौतम गंभीर) से है. इसलिए लोगों को एकजुट होकर आतिशी के लिए वोट करना चाहिए. इसपर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.' पूर्वी दिल्ली सीट पर आतिशी के खिलाफ गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली चुनावी मैदान में हैं। यहां 12 मई को मतदान होगा. 

ग्वालियर में कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी पर स्याही फेंकी गई

आपको बता दें कि जिग्नेश मेवाणी इस समय खुद की इमेज राष्ट्रीय स्तर पर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वह बिहार के बेगूसराय में सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के लिए प्रचार करने जा चुके हैं.

घट रही है पीएम मोदी और बीजेपी की लोकप्रियता : अरुंधति राय​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Election 2019, LoK Sabha Polls 2019, Atishi Marlena, Jignesh Mevani On Ayodhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com