विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

जामिया यूनिवर्सिटी अपने सफल पूर्व छात्रों को करेगी सम्मानित

किसी भी क्षेत्र में रहकर समाज और देश की सेवा कर रहे पूर्व छात्रों को किया जाएगा सम्मानित

जामिया यूनिवर्सिटी अपने सफल पूर्व छात्रों को करेगी सम्मानित
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: सफलता की ऊंचाइयों पर बैठे भूतपूर्व छात्रों को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति सम्मानित करेंगे.

रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए ऐतिहासिक दिन होगा. जामिया अपने उन भूतपूर्व छात्रों को सम्मानित करेगी जो किसी भी क्षेत्र में रहकर समाज और देश की सेवा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : जामिया मिल्लिया इस्लामिया को 'यूनिवर्सिटी ऑफ द नेशन' के अवार्ड से नवाजा गया

सम्मानित होने वाले पूर्व छात्रों में प्रसिद्ध लेखक, वैज्ञानिक, फिल्म निर्माता, केन्द्रीय मंत्री, उद्योगपति, टेलीविजन एंकर और पत्रकार शामिल हैं. ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने परिश्रम को सफलता में बदला है. जामिया ने अपने भूतपूर्व छात्रों को एक प्लेटफार्म पर लाने और उनके विचारों को पूरे विश्व में साझा करने के लिए ग्लोबल जामिया एलुमनी नेटवर्क (GJAN) की स्थापना की है.

VIDEO : छात्रों की यूनियन बनाने की मांग

रविवार को GJAN के बैनर तले एलुमनाई डे मनाया जाएगा. इसके अंतर्गत जामिया के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद विश्वविद्यालय के भूतपूर्व छात्रों को पहली बार सम्मानित करेंगे. यह आयोजन शाम 5:30 बजे अंसारी ऑडिटोरियम के प्रांगण में होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com