विज्ञापन

गुरुग्राम की सोसायटी का काला सच! देखभाल करने वाली 'दीदी' करवा रही थीं 3 साल की बच्ची को बैड टच

Gurugram News: जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों में से एक घरेलू कामगार ने हाल ही में बच्ची के घर में काम करना शुरू किया था, जबकि दूसरी महिला पास के एक अपार्टमेंट में काम करती थी. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान उनके एक पुरुष सहकर्मी ने बच्ची को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया.

गुरुग्राम की सोसायटी का काला सच!  देखभाल करने वाली 'दीदी' करवा रही थीं 3 साल की बच्ची को बैड टच
गुरुग्राम में बच्ची का यौन उत्पीड़न.
  • गुरुग्राम की एक सोसाइटी में दो घरेलू सहायिकाएं अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रही थीं
  • बच्ची ने अपने माता-पिता को उत्पीड़न की जानकारी दी, जिसके बाद 4 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई
  • पुलिस ने बीएनएस और पीओसीएसओ अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुरुग्राम:

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बच्चों को डोमेस्टिक हेल्प के पास छोड़कर अपने काम पर निकल जाते हैं. कुछ लोग बच्चों की अच्छी तरह देखभाल भी करते हैं, लेकिन कई ऐसे मामले भी सामने आते हैं जब यही घरेलू सहायक बच्चों का उत्पीड़न करते हैं. छोटे बच्चे अपना दर्द माता-पिता को बता भी नहीं पाते. ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम से भी सामने आया है. 

ये भी पढे़ं-  कर्ज का बोझ, तीन शादियां या कोरियन गेम्स? गाजियाबाद की बहनों के सुसाइड केस में ये 5 अनसुलझे सवाल

जिनके भरोसे देखभाल के लिए छोड़ा, उन्होंने किया उत्पीड़न

पिछले दो महीने से दो घरेलू सहायिकाएं अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर 3 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न कर रही थीं. माता-पिता को इस बात की भनक तक नहीं थी. एक दिन जब बच्ची ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया तब जाकर उनके पता चला कि उनके पीठ पीछे उनके जिगर के टुकड़े के साथ आखिर हो क्या रहा है. 

घरेलू कामगारों ने किया बच्ची का यौन उत्पीड़न

गुस्साए माता-पिता 4 फरवरी, बुधवार को तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को पूरा मामला बताया.  ये मामला गुरुग्राम के सेक्टर 54 की एक सोसाइटी का है. बच्ची के साथ पूरी घटना  दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच घटी. ये जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी. बच्ची के माता-पिता की शिकायत दर्ज कराने के बाद गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में बीएनएस और पीओसीएसओ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FR दर्ज की गई है. सूत्रों के मुताबिक, घरेलू कामगारों को हिरासत में ले लिया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

पुलिस ने सोसायटी के लोगों से की पूछताछ

FIR में पुलिस ने दोनों महिलाओं की पहचान उजागर की है, लेकिन उनके पुरुष साथी का नाम नहीं बताया गया है. सोसाइटी के एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को परिसर में पहुंच यहं के कई लोगों से पूछताछ की. इसके बाद दोनों घरेलू सहायिकाओं को वह अपने साथ ले गई.

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों में से एक घरेलू कामगार ने हाल ही में बच्ची के घर में काम करना शुरू किया था, जबकि दूसरी महिला पास के एक अपार्टमेंट में काम करती थी. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान उनके एक पुरुष सहकर्मी ने बच्ची को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया.पुलिस ने इस घटना की सूचना बाल कल्याण समिति को भी दी है. यह समिति पीड़ित बच्ची और उसके माता-पिता की काउंसलिंग कर रही है. 

माता-पिता की शिकायत पर FIR दर्ज

गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. FIR दर्ज कर ली गई है. इस बारे में और कुछ कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com