- गुरुग्राम में पहली भारी बारिश से सड़कें धंसने और जलजमाव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार को आठ किमी. लंबा महाजाम लग गया और वाहन घंटों तक सड़कों पर फंसे रहे
- सड़क धंसने से NH-48 पर दो लेन बंद हो गईं, जिससे राजीव चौक से नरसिंहपुर तक ट्रैफिक रफ्तार लगभग रुक गई
गुरुग्राम में मंगलवार को हुई पहली बारिश से हाल बहुत खराब हो गया. लगातार हुई भारी बारिश ने सारी व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी. कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. कहीं सड़कें धंस गईं तो कहीं जलजमाव की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया. सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चलाने वालों को उठानी पड़ी. हीरो होंडा चौक पर एक बार फिर महाजाम लग गया. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किलोमीटर लंबा महाजाम लगा रहा, जिसके बाद हाईवे पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को भी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने इसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
खेड़की दौला टोल से राजीव चौक तक महाजाम
गुरुग्राम में ट्रैफिक का बुरा हाल इस बात से लगा लीजिए कि खेड़की दौला टोल से राजीव चौक तक सड़कों पर सिर्फ गाड़ियां ही नजर आ रही थीं, वो भी रेंगती हुईं. हजारों वाहन कई घंटों तक सड़कों पर ही फंसे रहे. हीरो होंडा चौक का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा. तेज बारिश की वजह से लगे ट्रैफिक से लोग इतने ज्यादा परेशान हो गए कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से उतरकर पैदल की अपने गंतव्य की ओर चल दिए, ताकि पूरी रात उनको रास्ते में न गुजारी पड़े और वे घर पहुंच सकें.
गुरुग्राम पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी
सिविल लाइन रोड पर सड़क धंसने की वजह से वहां खड़ी दो गाड़ियों के टायर फंस गए. वहीं NH48 पर एक स्कूल बस खुले नाले में गिर गई, गनीमत रही कि उसमें कोई छात्र नहीं था. इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को अगले कुछ दिनों के लिए 'वर्क फ़्रॉम होम' की सलाह दी.
*परामर्श: यातायात और मौसम संबंधी स्थिति*
— Gurugram Police (@gurgaonpolice) July 7, 2026
दिनांक: 7 जुलाई, 2026
*विषय: गुरुग्राम में अत्यधिक वर्षा के कारण कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम करने) हेतु परामर्श।*
गुरुग्राम में लगातार हो रही और आगामी भारी वर्षा को देखते हुए, शहर की मुख्य सड़कों और…
ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने और दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ये रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं.
- राजीव चौक से बाएं मुड़ें और SPR रोड का इस्तेमाल करें
- हीरो होंडा चौक से बाएं मुड़ें, आगे बढ़ें और SPR रोड का इस्तेमाल करते हुए गंतव्य तक जाएं
- दिल्ली से द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले वाहन अपने गंतव्य तक पहुंचें
*ट्रैफिक एडवाइजरी*
— Gurugram Police (@gurgaonpolice) July 7, 2026
आप सभी को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 7 जुलाई 2026 को अचानक तेज बरसात आने के कारण NH 48 पर दिल्ली से जयपुर जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग नरसिंहपुर के पास (37.800 LHS) मुख्य सड़क मार्ग धस गया है। जिस कारण यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिल्ली की… pic.twitter.com/eFxPwurNba
बारिश से निपटने के कैसे इंतजाम?
गुरुग्राम में मॉनसून की पहली भारी बारिश से पूरे शहर में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. हीरो होंडा चौक, राजीव चौक और नरसिंहपुर जैसे इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया. प्रशासन के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए.
#Gurugram: Good Job @TrafficGGM हीरो हौंडा चौक के पास जलभराव में ट्रैफिक संचालन @NBTDilli @AshishXL @Veerendrajourno @dcptrafficggm @gurgaonpolice @cmohry pic.twitter.com/g8jQ0qrktB
— Surender Singh (@SurensinghNBT) July 7, 2026
सड़क धंसने से लगा ट्रैफिक जाम
तेज बारिश की वजह से NH-48 पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से कई गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं, जिसकी वजह से गुरुग्राम के राजीव चौक से ट्रैफिक की रफ्तार जैसे थम सी गई. दरअसल दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर में बारिश की वजह से मुख्य सड़क धंस गई थी, जिसकी वजह से दो लेन बंद करनी पड़ीं.
VIDEO | Gurugram, Haryana: NH-48 damaged between Khandsa and Narsinghpur following heavy rain, traffic disrupted.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2026
(Full video available PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Gurugram #Haryana pic.twitter.com/i87VgjDtTJ
सड़क बंद होने से हीरो होंडा चौक से खेड़की दौला टोल प्लाजा तक दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच कम से कम 8 किमी. लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. सूत्रों के मुताबिक, गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) इस हिस्से के नीचे ड्रेनेज पाइप बिछा रही थी, जिसकी वजह से सड़क के नीचे की मिट्टी पहले ही कमजोर हो गई थी.
गुरुग्राम, हरियाणा: हीरो होंडा चौक पर एक बार फिर महाजाम लग गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किलोमीटर लंबा महाजाम लगा। हाईवे पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। pic.twitter.com/QJVipZB2PI
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 7, 2026
बारिश की वजह से सड़क में पानी रिसने से उसका बेस कमजोर हो गया और सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. हालांकि उस जगह की मरम्मत की जा चुकी है. लेकिन सड़क का ये हिस्सा अभी भी बंद है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि प्रभावित दोनों लेन आज खुल ने की उम्मीद है.

10 किमी. जाने में लगे 50 मिनट
मंगलवार रात 9:34 बजे गूगल मैप के डेटा के मुताबिक, गुरुग्राम के राजीव चौक से नरसिंहपुर तक 10 किमी. जाने में शाम के समय करीब 40 से 50 मिनट लग रहे थे. मैप पर पूरा रास्ता रेड था. आम लोगों के साथ एम्बुलेंस भी भारी ट्रैफिक में फंसी रहीं. बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में दोपहर 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश बिना रुके शाम 4 बजे तक जारी रही, जिससे ज्यादातर मुख्य सड़कों पर पानी जमा हो गया और ट्रैफिक की रफ्तार कम हो गई.
VIDEO | Haryana: Gurugram's Basai road inundated after heavy rains affecting the commute.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#GurugramRains pic.twitter.com/8ecM7KtSvS
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं