विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2017

दिल्ली : जर्मन महिला ने मकान मालिक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

दिल्ली : जर्मन महिला ने मकान मालिक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
प्रतीकात्मक चित्र
  • पीड़ित जर्मन महिला ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी
  • वहां से यह मामला दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया
  • पीड़ित ने घटना के अगले ही दिन भारत छोड़ दिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली में एक जर्मन महिला ने अपने मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. वह उसके मकान में किरायेदार के तौर पर रह रही थी. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित जर्मन महिला ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराई थी, जहां से यह मामला दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया.

पुलिस ने बताया कि महिला हौज खास इलाके में कथित रूप से मकान मालिक के यौन हिंसा का शिकार हुई है. आरोपी अमित यादव शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. महिला ने डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के पास 5 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी.

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त चिन्मय विस्वाल ने बताया, 'डीसीडब्ल्यू से मिली शिकायत के बाद प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है. महिला जब भी भारत आएगी, उसका बयान अपराध दंड संहिता की धारा 164 के तहत रिकार्ड किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.' पीड़ित ने घटना के अगले ही दिन भारत छोड़ दिया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, महिला से छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, जर्मन महिला, विदेशी महिला, Delhi, Woman Molested, Sexual Assault, German Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com