विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

मणिपुर के पूर्व शिक्षा मंत्री के बेटे की दिल्ली के रेस्तरां से गिरकर मौत

पुलिस ने आज यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय सिद्धार्थ मणिपुर के पूर्व शिक्षा मंत्री एमओकेन्द्रू का पुत्र है.

मणिपुर के पूर्व शिक्षा मंत्री के बेटे की दिल्ली के रेस्तरां से गिरकर मौत
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: मणिपुर के पूर्व शिक्षा मंत्री के बेटे की कल दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके में एक रेस्तरां की दूसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.  पुलिस ने आज यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय सिद्धार्थ मणिपुर के पूर्व शिक्षा मंत्री एमओकेन्द्रू का पुत्र है.

पढ़ें,:   मणिपुर रोड रेज केस पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कल शाम करीब चार बज कर 10 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेस्तरां की दूसरी मंजिल से गिर गया है. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी.
Video : बाढ़ से बेहाल
सिद्धार्थ की बहन ने मामले में कुछ गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है. अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है.  घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com