विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2017

दिल्ली में पेंट फैक्ट्री में लगी आग; दो व्यक्तियों की मौत, दो घायल

दिल्ली में पेंट फैक्ट्री में लगी आग; दो व्यक्तियों की मौत, दो घायल
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाएं भी होने लगी हैं. शुक्रवार को एक फैक्ट्री में आग लग गई जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई. बताया जाता है कि करोल बाग के नैवाला क्षेत्र में एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए.

दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बारे में शाम साढ़े छह बजे फोन कॉल आया. इसके बाद मौके पर आठ दमकल वाहनों को भेजा गया. अधिकारी ने बताया कि 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया और दो शव बरामद किए गए. आशंका है कि दोनों लोगों की दम घुटने से मौत हुई.

अधिकारी ने बताया कि 40 प्रतिशत झुलसे हुए दो लोगों को बचा लिया गया. उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com