विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2016

दिल्ली में बेरोजगार बाप ने दो बेटों की गला घोंटकर हत्या की, गिरफ्तार

दिल्ली में बेरोजगार बाप ने दो बेटों की गला घोंटकर हत्या की, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में 43-वर्षीय एक बेरोजगार व्यक्ति ने बुधवार सुबह कथित रूप से अपने दो बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी मुकेश अंटिल ने संजय नगर कॉलोनी में अपने चार मंजिला मकान में सुबह 5 से 6 बजे के बीच अपने दो बेटों - 15-वर्षीय आयुष और 8-वर्षीय लकी की एक रस्सी से कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में पुलिस को बुलाकर अपने अपराध के बारे में उन्हें सूचित किया.

पुलिस ने कहा कि आरेापी कई मुद्दों को लेकर कुंठा से ग्रस्त था। उसकी पत्नी ज्योति पिछले साल हेपटाइटिस ए से मर गई थी और वह अपनी पत्नी के गुजरने से काफी व्यथित था. वह अपने बच्चों से निराश था और उन्हें गैर जिम्मेदार मानता था.
एमसीडी में अपने मकान को लेकर एक विवाद से भी वह परेशान था. अपनी पत्नी की बीमारी की वजह से नौकरी छोड़ देने के चलते वह बेरोजगार भी था. पड़ोसियों ने कहा कि मुकेश को अपने मकान से जो किराया मिलता, उसी से उसका घर चलता था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, बेटों की हत्या, गला घोंटकर हत्या, दिल्ली में अपराध, Delhi, Father Kills Sons, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com