- 25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद
- आशुतोष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
पहली ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन 25 दिसंबर से, 12 किलोमीटर का सफर 18 मिनट में
PM पूरे देश का होता है । वो भेद नहीं कर सकता । केजरीवाल से छुआछूत क्यों बरतते हैं ? वो चुने हुये मुख्यमंत्री है । मेट्रो में दिल्ली का भी ५०% पैसा लगा है । मेट्रो उद्घाटन में क्यों नहीं बुलाया ? वाजपेयी ऐसा नहीं करते थे । हम अपने प्रधानमंत्री को इतना संकीर्ण होते नहीं देख सकते ?
— ashutosh (@ashutosh83B) December 24, 2017
मजेन्टा लाइन पर ट्रायल के दौरान दीवार से मेट्रो ट्रेन के टकराने के मामले में चार अधिकारी निलंबित
आशुतोष इसके बाद एक और ट्वीट कर कि देश के प्रधानमंत्री कहते हैं 'सबका साथ, सबका विकास'. त्रासदी देखिये वो दिल्ली में रहते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री को साथ लेकर नहीं चल सकते. मिलने पर केजरीवाल के अभिवादन का जवाब तक नहीं देते वो सबका विकास कैसे कर सकता है? सोचियेगा ज़रूर?
दिल्ली मेट्रो : मजेन्टा लाइन पर ट्रायल के दौरान दीवार तोड़कर निकली ड्राइवर लेस ट्रेन
'आप' नेता तीसरे ट्वीट में लिखा, 'मेट्रो दिल्ली की.. ३/४ दिल्ली से होकर जायेगी.. दिल्ली का मेट्रो में 50 फीसदी पैसा लगा है.. यूपी में मेट्रो थोड़े हिस्से में दौड़ेगी..पर पीएम, योगी को बुलायेंगे.. यूपी में दिल्ली की मेट्रो का उद्घाटन करेंगे.. केजरीवाल को नहीं बुलायेंगे,, क्यों? भारत देश का PM इतना संकीर्ण नहीं हो सकता'देश के प्रधानमंत्री कहते हैं - सबका साथ, सबका विकास । त्रासदी देखिये वो दिल्ली में रहते हुये दिल्ली के मुख्य मंत्री को साथ लेकर नहीं चल सकते । मिलने पर केजरीवाल के अभिवादन का जवाब तक नहीं देते । वो सबका विकास कैसे कर सकता है ? सोचियेगा ज़रूर ?
— ashutosh (@ashutosh83B) December 24, 2017
दिल्ली मेट्रो के यात्री अब सिर्फ 19 मिनट में नोएडा से दक्षिणी दिल्ली पहुंच जाएंगे
मेट्रो दिल्ली की । ३/४ दिल्ली से होकर जायेगी । दिल्ली का मेट्रो में ५०% पैसा लगा है । यूपी में मेट्रो थोडे हिस्से में दौड़ेगी । पर PM योगी को बुलायेंगे । यूपी में दिल्ली की मेट्रो का उद्घाटन करेंगे । केजरीवाल को नहीं बुलायेंगे । क्यों ? भारत देश का PM इतना संकीर्ण नहीं हो सकता !
— ashutosh (@ashutosh83B) December 24, 2017
वीडियो : मजेंटा लाइन पर बिना ड्राइवर के चलेगी मेट्रो
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो की मजेन्टा लाइन का उद्घाटन 25 दिसंबर यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. 12.64 किलोमीटर लंबी यह लाइन नोएडा के बॉटनिकल गार्डन को दक्षिण दिल्ली के कालकाजी से जोड़ती है. यह देश की ऐसी तीसरी मेट्रो लाइन होगी, जिसका इस साल प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे. इससे पहले, पीएम मोदी ने जून में कोच्चि मेट्रो और नवंबर में हैदराबाद मेट्रो का उद्घाटन किया था. प्रधानमंत्री इस उद्घाटन समारोह के बाद नोएडा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जनसभा स्थल पहुंचने से पहले वह मेट्रो की नई लाइन के कुछ स्टेशनों तक मेट्रो ट्रेन में सफर भी करेंगे. वहीं मेट्रो के बढ़े किराए पर केंद्र और दिल्ली मेट्रो के साथ तकरार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय ने कहा है कि मुख्यमंत्री को उद्घाटन समारोह का निमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं