विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

दिल्ली सरकार के अस्पताल में होगा कैंसर का न्यूक्लियर मेडिसिन से इलाज

इस तकनीकी में रेडियो आइसोटॉप्स के सहारे कैंसर के डायग्नोसिस और थेरिपी दोनों मुमकिन है.

दिल्ली सरकार के अस्पताल में होगा कैंसर का न्यूक्लियर मेडिसिन से इलाज
'दिल्ली राज्य कैंसर चिकित्सा संस्थान में अब न्यूक्लियर मेडिसिन से इलाज
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के अस्पताल 'दिल्ली राज्य कैंसर चिकित्सा संस्थान' में अब न्यूक्लियर मेडिसिन के जरिए कैंसर के मरीजों का इलाज किया जाएगा. इस तकनीकी में रेडियो आइसोटॉप्स के सहारे कैंसर के डायग्नोसिस और थेरिपी दोनों मुमकिन है.  फिलहाल राजधानी के सरकारी अस्पतालों में ये सुविधा सिर्फ एम्स के ही पास थी. बहरहाल, दिल्ली एनसीआर के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल मिलाकर ये सुविधा 5 जगहों पर है. पूरे देश भर में महज 110 बेड हैं जिस पर न्यूक्लियर मेडिसिन ट्रीटमेंट के जरिए कैंसर के मर्ज को मात देने कोशिश हो रही है. 

पढ़ें,  खाने में लेंगे विटामिन-सी तो नहीं होगा ब्लड कैंसर का खतरा

दिल्ली का एम्स और मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के 7-7 न्यूक्लियर मेडिसिन बेड के बाद अब दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली राज्य कैंसर चिकित्सा संस्थान ने भी इसमें 7 और बेड का इजाफा किया है. दिल्ली राज्य कैंसर चिकित्सा संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके ग्रोवर ने जानकारी दी कि पूरे देशभर में इस तरह के ईलाज के लिए अब तक 31 सेंटर और 110 बेड थे. पर अब डीएससीआई के कदम रखने के बाद सेंटरों की कुल संख्या 32 हो गई है और कुल 117 बेड.  न्यूक्लियर मेडिसिन की दवाई भाभा अटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई से मंगवाई जाती है. मरीज को डेडिकेटेड कमरे में दो से तीन दिन तक रखना पड़ता है जब तक की उसके शरीर का रेडिएशन लेवल कम न हो जाए. कमरे की दीवार भी इस तरह से बनाई गई है ताकी आइसोटॉप्स का असर बाहर न जा पाए. 

वीडियो : कैंसर के इलाज में नई सफलता


दिल्ली राज्य कैंसर चिकित्सा संस्थान के न्यूक्लियर मेडिसीन के हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर एके मल्होत्रा ने बताया कि  न्यूक्लियर मेडिसीन ट्रीटमेंट मुख्यतः थायराइड, प्रोस्टेट, एंडोक्रयाइन ट्यूमर, गले का कैंसर आदि में उपयोगी है और खासकर उन मरीजों के लिए जो या तो ऑपरेशन नहीं करवाना चाहते या फिर जिनका ऑपरेशन मुमकिन नहीं है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com