विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2016

दिल्ली के द्वारका में पीछा कर रहे व्यक्ति को चोरों ने गोली मारी

दिल्ली के द्वारका में पीछा कर रहे व्यक्ति को चोरों ने गोली मारी
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में सोमवार को दो अज्ञात लोगों ने एक 37 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी. बदमाश उसका बैग लेकर भाग रहे थे. उस बैग में जूते और कुछ प्रोटीन शैक थे और यह बैग उसकी कार में रखा हुआ था.

सत्यपाल ने बैग को कार की पिछली सीट पर रखा हुआ था. कार में बैठने पर उसने देखा कि कोई उसका बैग लेकर भाग रहा था.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सत्यपाल ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने उस पर गोली चला दी. गोली से उसकी जांघ में लगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली, द्वारका, दिल्ली पुलिस, बाइक पर लुटेरे, South West Delhi, Dwarka, Delhi Police, Loot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com