विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2017

दिल्ली मेट्रो : मजेन्टा लाइन पर ट्रायल के दौरान दीवार तोड़कर निकली ड्राइवर लेस ट्रेन, पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

दिल्ली मेट्रो की मजेन्टा लाइन बोटैनिकल गार्डन से कालकाजी तक शुरू होना है. दिल्ली मेट्रो की इस लाइन का पीएम मोदी 25 दिसंबर को उद्घाटन करने वाले हैं.

दिल्ली मेट्रो : मजेन्टा लाइन पर ट्रायल के दौरान दीवार तोड़कर निकली ड्राइवर लेस ट्रेन, पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन
उद्घाटन ट्रायल के दौरान कालकाजी डिपो के पास हुआ हादसा.
  • 25 दिसंबर को पीएम मोदी करने वाले हैं इस लाइन का उद्घाटन
  • शुरुआती जांच में ब्रेक न लग पाने को हादसे की वजह मानी जा रही है
  • कोई पैसेंजर अंदर नहीं था, जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की मजेन्टा लाइन (Magenta line) पर मंगलवार को ट्रायल के दौरान ड्राइवर लेस मेट्रो दीवार से टकरा गई. इसी लाइन का पीएम मोदी को 25 दिसंबर को उद्घाटन करना है. कालिंदी कुंज में मेट्रो का डिपो है और वहीं पर ट्रायल के दौरान यह हादसा हुआ है. अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. मेट्रो में कोई ड्राइवर नहीं था. दरअसल, मेट्रो का यह रूट ड्राइवर-लेस होगा. हालांकि इससे इस लाइन के अद्घाटन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह तय समय पर ही होगा.

यह भी पढ़ें : 25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे दिल्‍ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन, 10 खास बातें

अच्छी बात यह रही कि कोई पैसेंजर मेट्रो के अंदर नहीं था, जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. सिर्फ मेट्रो के ड्राइवर वाले कोच को नुकसान पहुंचा है. मेट्रो के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. मेट्रो की पूरी टीम मामले की जांच करेगी. हालांकि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि जब मेट्रो को रोका जा रहा था तब ऑटोमेटिक ब्रेक ठीक से लग नहीं पाई जिससे यह हादसा हुआ. 
 
delhi metro magenta line

मजेन्टा लाइन का पहला हिस्सा, नोएडा के बोटैनिकल गार्डन से दिल्ली के कालकाजी इलाके को जोड़ेगा. इसकी बदौलत नोएडा और दक्षिणी दिल्ली के बीच सफर करने वालों को लगभग 30 मिनट की बचत होगी. दिल्ली मेट्रो की मजेन्टा लाइन पूरी होने पर नोएडा के बोटैनिकल गार्डन को जनकपुरी वेस्ट स्टेशन तक जोड़ देगी, और इसे पिछले माह कमिश्नर फॉर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) से मंज़ूरी मिल चुकी है. इस रूट पर पहली बार ड्राइवर-रहित ट्रेनें भी दौड़ेंगी, हालांकि उसके लिए दो-तीन साल इंतज़ार करना होगा. 

VIDEO : दीवार तोड़कर बाहर निकली ड्राइवर लेस मेट्रो


अब तक किसी भी यात्री को बोटैनिकल गार्डन से कालकाजी आने के लिए पहले ट्रेन पकड़कर 10 स्टेशन पार करते हुए लगभग 29 मिनट की यात्रा के बाद मंडी हाउस पहुंचना पड़ता था, और फिर मेट्रो बदलकर लगभग 28 मिनट की यात्रा में 10 और स्टेशन पार करने पड़ते थे. इस पूरी यात्रा में 47 मिनट मेट्रो में गुज़ारने और 5 मिनट मेट्रो बदलने में लगाने की वजह से कुल 52 मिनट खर्च होते थे, और अब यह 52 मिनट का सफर सिर्फ 19 मिनट का रह जाएगा, जिससे यात्री का कम से कम आधा घंटा बचेगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com