विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2018

दिल्ली : नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवक की हत्या

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद युवक की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई, एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली : नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवक की हत्या
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में लोगों के एक समूह ने मामूली विवाद को लेकर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न मना रहे एक व्यक्ति की छुरा घोंपकर हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान नीतेश महतो (25) के रूप में हुई है. वह नववर्ष का जश्न मनाने के बाद घर लौट रहा था जब उसका लोगों के एक समूह से झगड़ा हुआ. ये लोग भी मध्यरात्रि के करीब एक बजे पार्टी से लौट रहे थे.

VIDEO : इंस्पेक्टर की हत्या

पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों में से एक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो अन्य आरोपी फरार हैं.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com