प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में रविवार को एक झुग्गी-बस्ती में आग लग जाने से 21 लोग झुलस गए. इनमें चार लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार घटना की सूचना शाम सात बजकर पांच मिनट पर मिली. उन्होंने बताया कि मौके पर चार दमकल गाड़ियां भेजी गईं और शाम साढ़े सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया.
VIDEO : जयपुर में लगी भीषण आग
अधिकारी ने कहा कि आग रसोई गैस लीक होने की वजह से लगी. उन्होंने कहा कि आग में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना में 17 अन्य लोग भी झुलसे हैं. सभी का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं