अरविंद केजरीवाल को उनके आधिकारिक ई-मेल अकाउंट पर जान से मारने की धमकी मिली है (फाइल फोटो)
- मंगलवार और बुधवार को ई-मेल के जरिए केजरीवाल को धमकी दी गई
- धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले ने अपनी पहचान नहीं बताई है
- पुलिस आयुक्त ने अपराध शाखा को मामले की छानबीन का निर्देश दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आधिकारिक ई-मेल अकाउंट पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने अपराध शाखा को मामले की छानबीन करने का निर्देश दिया है. दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को ई-मेल के जरिए केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई.
दिल्ली के गृह सचिव एसएन सहाय ने पुलिस आयुक्त को धमकी के बारे में बता दिया है और उनसे मामले की तुरंत जांच कराने का अनुरोध किया. सहाय के फोन के बाद वर्मा ने अपराध शाखा को मामले की जांच के आदेश दिए. सूत्रों ने बताया कि सहाय ने धमकी भरे ई-मेल पुलिस आयुक्त को भेज दिए हैं. धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले ने अपनी पहचान नहीं बताई है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अरविंद केजरीवाल, केजरीवाल को धमकी, दिल्ली पुलिस, आलोक वर्मा, Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal Threatened, Delhi Police, Alok Verma