विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2019

मिशन 2019 के लिए बीजेपी ने कसी कमर, लॉन्च किया 'वोट मेरा मोदी को' कैंपेन

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा ने सोमवार को एक नया कैम्पेन शुरू किया.

मिशन 2019 के लिए बीजेपी ने कसी कमर, लॉन्च किया 'वोट मेरा मोदी को' कैंपेन
वोट मेरा मोदी को कैंपेन की शुरुआत
नई दिल्ली:

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा ने सोमवार को एक नया कैम्पेन शुरू किया. दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित महामना मालवीय मिशन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में यह कैम्पेन लॉन्च किया गया.भाजपा द्वारा निर्धारित दिल्ली के पूरे 14 जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने यहां एक सुर में 'वोट मेरा मोदी को' का संकल्प लिया. इस कैम्पेन के अंतर्गत सभी 14 जिलों में दो-दो कार्यकर्ता चुने गए हैं. इनके नीचे 10-10 लोगों की टोली बनाई गई है. इनकी जिम्मेदारी होगी कि ये अपने-अपने जिलों में जमीनी स्तर पर कैम्पेन चलाकर लोगों को 'वोट मेरा मोदी को' कैम्पेन से जोड़े. 

मिशन 2019 पर मंथन: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- वे मजबूर सरकार चाहते हैं ताकि रक्षा सौदा में दलाली कर सके

इस कैम्पेन का मुख्य उद्देश्य है, भाजपा के उन पूर्व पदाधिकारियों को संगठन से जोड़ना जो अभी पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय नहीं हैं. पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री निर्मल मिश्र के संयोजन में आयोजित इस कैम्पेन लॉन्चिंग कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा किए गए मुख्य कार्यों का जिक्र किया. निर्मल मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक ले जाकर उसे मत में परिवर्तित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है.

गुरदासपुर में पीएम का कांग्रेस पर हमला, 'जो दंगों के आरोपियों को CM बनाते हैं, देश को उनसे सतर्क रहने की ज़रूरत'

इस कार्यक्रम को मोर्चा के उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने भी सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक है, ऐसे में हमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है. इस कार्यक्रम को रमेश चौधरी, धीरज मिश्रा ने भी सम्बोधित किया.

Video: अमित शाह बोले, यूपी में इस बार 74 से ज्यादा सीटें आएंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Delhi BJP, Delhi BJP Purvanchal Morcha, Vote Mera Modi Ko
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com