विज्ञापन

दिल्ली में चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुर्गा बनाया, हाथ-पांव बांधकर मारा

दिल्ली से फिर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना दिल्ली के भलस्वां डेरी थाना इलाके की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली में चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुर्गा बनाया, हाथ-पांव बांधकर मारा
दिल्ली में युवक की हत्या (फाइल फोटो)
  • दिल्ली में फिर युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
  • चोरी के शक में दिल्ली के भलस्वां डेरी इलाके में युवक की हत्या हुई है.
  • घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है.
नई दिल्ली:

दिल्ली में हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कबाड़खाने खाने के सामान चोरी के शक में कुछ युवकों ने एक युवक का पहले अपहरण किया और फिर उसे पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. घटना भलस्वां डेरी थाना इलाके की है. घटना 28 अगस्त की है, जिसका खुलासा 10 सितंबर को हुआ है, जिसमें अब 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जबकि 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. 30 तारीख को ही म्रतक के भाई खुद पुलिस कॉल कर बताया है की उसके भाई की हत्या की गई है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और इस घटना का खुलासा किया है. 

क्या है दिल्ली का यह पूरा मामला 

दरअसल, आउटर नॉर्थ दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में 18 साल के युवक को कुछ ट्रक ड्राइवरों ने कथित तौर पर चोरी करते हुए या चोरी करने का दावा किया था. इसके बाद उसे पकड़ लिया और उसके साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट की गई. युवक खुद को बेकसूर बताते हुए रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा. बेदम होने तक युवक को पीटा गया, जिसके बाद उसकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई. बाद में गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाने पर या इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक टीवी का मरीज बताया जा रहा है.

ये वीडियो देखिए

मुर्गा बनाया, डंटे से पीटा 

पुलिस ने बताया कि युवक के परिजनों ने पहले किसी तरह की शिकायत नहीं की थी. लेकिन जब पुलिस को मामले की जानकारी लगी तो तुरंत एक्शन शुरू हुआ. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को पीटते हुए देखा जा सकता है. युवकों ने मृतक को मुर्गा बनाया और फिर लाठी डंटे से पीटा. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपियों के खिलाफ एक्शन शुरू किया और दो को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 12 सितंबर को पोस्टमार्टम कराया, जिससे साफ हुआ कि युवक की मौत अत्यधिक बेरहमी से की गई मारपीट के कारण लगी अंदरूनी और बाहरी चोटों की वजह से हुई है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस वारदात में कुछ और लोग भी शामिल थे. दिल्ली पुलिस ने बताया इस मामले में दो ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वारदात में शामिल बाकी दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं.

ये भी पढ़ेंः नोएडा में 4 मंजिला अवैध बिल्डिंग पर चला बुलडोजर; बिना नक्शा पास कराए खड़ी की इमारत, कोर्ट के आदेश पर जमींदोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi News Crime, Delhi News Hindi, Delhi Murder, Bhalswa Dairy Area
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com