विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

दिल्ली हवाई अड्डा : 29 अक्तूबर से टी2 में परिचालन स्थानांतरित करेगी गो एयर

गोएयर पहली विमानन कंपनी है जिसने पुनर्गठित टी2 पर अपना परिचालन स्थानांतरित करने की सहमति दी है.

दिल्ली हवाई अड्डा : 29 अक्तूबर से टी2 में परिचालन स्थानांतरित करेगी गो एयर
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: बजट एयरलाइन गो एयर दिल्ली हवाई अड्डे पर अपने समूचे परिचालन को 29 अक्तूबर से टर्मिनल 2 (टी2) पर स्थानांतरित करेगी. टी 1 का विस्तार काम पूरा होने तक गो एयर टी2 से परिचालन करेगी. एक बयान में यह जानकारी दी गई है. गो एयर पहली विमानन कंपनी है जिसने पुनर्गठित टी2 पर अपना परिचालन स्थानांतरित करने की सहमति दी है. वहीं उसकी प्रतिद्वंद्वी इंडिगो और स्पाइसजेट ने अभी तक हवाई अड्डा परिचालक के अपनी उड़ानों को आंशिक रूप से टी2 में स्थानांतरित करने की सहमति नहीं दी है.

हवाई अड्डा परिचालक डायल और गोएयर ने संयुक्त बयान में कहा कि टी 2 29 अक्तूबर से परिचालन में आएगा. बयान में कहा गया है कि गोएयर पहली विमानन कंपनी है जिसने डायल के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अपने समूचे परिचालन को टी2 में स्थानांतरित करने की सहमति दी है. वह 29 अक्तूबर से वहां परिचालन करेगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com