एकता कपूर के सीरियल्स का बजट जितना ज्यादा होता है उतनी ही शो से उम्मीदें भी बढ़ जाती है. लेकिन सीरियल का हिट होना या ना होना दर्शकों के हाथ में इसी बीच एक खबर सामने आई है कि दो महीने पहले शुरु हुआ सीरियल ऑफ एयर होने वाला है. जबकि मार्च के आखिर तक शो का लास्ट एपिसोड प्रसारित हो सकता है. इस न्यूज से फैंस काफी निराश होने वाले हैं क्योंकि यह शो और कोई नहीं बल्कि प्रचंड अशोक है.
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रचंड अशोक अगले हफ्ते ऑफ एयर होने वाला है, जिसे लॉन्च हुए दो महीने ही हुए हैं. प्रोडक्शन हाउस के हवाले से बताया जा रहा है कि सीरियल का आखिरी एपिसोड 29 मार्च को प्रसारित होगा. सूत्र ने कहा है, शो अच्छे और ग्रैंड लेवल पर लॉन्च हुआ था. लेकिन रेटिंग्स अच्छी नहीं मिल पाई है. ऐतिहासिक शोज फिक्शन के आधार पर होते हैं और इन्हीं कारणों की वजह से लोग शो से कनेक्ट नहीं कर पाए. ये दुख की बात है कि इस महीने के आखिर में सीरियल ऑफ एयर हो जाएगा. हो सकता है कि 29 मार्च को आखिरी एपिसोड हो.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऑफ एयर होने की खबर पर हालांकि शो की कास्ट का रिएक्शन नहीं आया है. हालांकि यह फैंस के लिए मायूसी की खबर है. लेकिन टेली टॉक इंडिया से हुई बातचीत में प्रचंड अशोक के ऑफ एयर होने की बात पर एक्टर ने मेकर्स का फैसला बताया. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी उन्हें ऑफ एयर की जानकारी नहीं है.
सीरियल की बात करें तो प्रचंड अशोक में अदनान खान के अलावा सीरियल में रक्षंदा खान, प्राची बोरा, चेतन हंसराज, मनोज कोलहाटकर, प्रार्थना मोंडल, शालिनी चंद्रन, सुरेंद्र पाल और मनीष खन्ना नजर आ रहे हैं. जबकि यह शो बिग बॉस 17 के फिनाले के बाद शुरु 6 फरवरी 2024 में हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं