विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2017

दिल्ली में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन खत्म किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निवास के सामने शांतिपूर्ण ढंग से एक विरोध प्रदर्शन करेंगे, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को उचित ढंग से लागू करने की मांग

दिल्ली में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन खत्म किया
एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया है.
नई दिल्ली: सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को ‘उचित ढंग से लागू नहीं करने’ के खिलाफ एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है. प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने अनशन पर रहते हुए अस्पताल में अपना काम जारी रखा. वे लोग इस मामले पर बातचीत करने की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निवास के सामने शांतिपूर्ण ढंग से एक विरोध प्रदर्शन करेंगे.

डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल तथा चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर जैसे स्वायत्त संस्थानों सहित केन्द्र सरकार के अन्य अस्पतालों में सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग के अन्तर्गत संशोधित भत्ता लागू कर दिया गया है. लेकिन एम्स के डॉक्टर अब तक इस लाभ से वंचित हैं.

VIDEO : हड़ताल पर डॉक्टर

करीब 2,000 रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन के तीसरे दिन शनिवार को अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने प्रदर्शन में हिस्सा लिया. उनके साथ नर्सों के यूनियन, ऑफिसर्स एसोसिएशन, युवा वैज्ञानिकों की सोसाइटी, छात्र संघ एवं कर्मचारी संघ और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. इस मामले में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग करते हुए रेजिडेंट डॉक्टरों ने 24 अक्तूबर को भी प्रदर्शन किया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com