उत्तर पूर्व दिल्ली में भीड़ ने रविवार को बच्चा चोर के संदेह में मूक-बधिर गर्भवती महिला की जमकर पिटाई की. पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भीड़ द्वारा पिटाई की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. उत्तर प्रदेश में पिछले हफ्ते ऐसी अफवाह के चलते कई लोग भीड़ की हिंसा में घायल हो गये. उसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने को लेकर चेतावनी जारी की थी.
नोएडा: बच्चा चोरी के आरोप में युवक की सरेआम पिटाई, मामला दर्ज
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि हर्ष विहार में 27 अगस्त को चार महीने की गर्भवती महिला की बच्चा चोर होने के संदेह में पिटाई कर दी गयी. पुलिस के अनुसार दक्षिणपूर्व के तुगलकाबाद की इस महिला को उसके परिवार (मायके वालों) ने अस्पताल में भर्ती कराया है और उसकी हालत स्थिर है. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हर्ष विहार थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘हम हमलावरों की पहचान करने के लिए वीडियो फुटेज खंगाल रहे हैं.''
मंदबुध्दि युवकों और महिला को को बच्चा चोर समझ कर पीटा, मामला दर्ज
अतुल ठाकुर ने लोगों से बच्चा चोरी के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. महिला के परिवार (मायके वालों) ने कहा कि उसके ससुराल वालों ने 18 अगस्त को फरीदाबाद में उसे घर से निकाल दिया था और तब से वह गायब थी. परिवार ने कहा, ‘‘वह किसी तरह हर्ष विहार पहुंची और फुटपाथ पर रह रही थी. स्थानीय लोग उसे खाना दे देते थे लेकिन 27 अगस्त को उन्होंने बच्चा चोरी के आरोपों को लेकर उस पर हमला किया.'' परिवार इस घटना का वीडियो देखने के बाद दिल्ली पुलिस के पास पहुंचा.
VIDEO:अफ़वाहों ने ली लोगों की जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं