फाइल फोटो
नई दिल्ली:
एक अदालत ने दिल्ली के मुख्य सचिव से कहा है कि वह लेखा जांच कर यह पता लगाएं कि तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन के नाम पर संदिग्ध बैंक खातों के जरिए क्या जनता के धन को इधर-उधर किया गया है. मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एसके सेठी ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में द्वारका के पुलिस उपायुक्त से कहा कि वह इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर देखें जिसमें उसे लगता है कि ‘‘जनता के धन का गबन करने के लिए यह एक बड़े घोटाले का हिस्सा हो सकता है जिसे तलाकशुदा महिलाओं के लिए संदिग्ध खातों के माध्यम से पेंशन निकालने के जरिए व्यवस्थित ढंग से अंजाम दिया गया है.'
कोयला घोटाला: मधु कोड़ा सहित चार लोगों को 3-3 साल की सजा, कंपनी विसुल पर 50 लाख का जुर्माना
तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एक योजना है जिसके तहत विधवा, तलाकशुदा, पति से अलग रह रहीं, बेसहारा छोड़ दी गईं, अलग कर दी गईं और निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में समाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है.
वीडियो : कब रुकेंगे देश में घोटाला
यह 18 वर्ष से अधिक आयु की उन महिलाओं के लिए हैं जिनके पास जीवनयापन का कोई साधन नहीं हैं, जो गरीब, जरूरतमंद और असुरक्षित हैं.
इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं