विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2020

Coronavirus संक्रमित शख्स का आरोप- दिल्ली के लोकनायक अस्पताल ने भर्ती करने से किया इंकार

राजधानी दिल्ली में एक कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीज ने आरोप लगाया है कि लोकनायक अस्पताल ने उसको फौरन इलाज देने से इंकार कर दिया.

Coronavirus संक्रमित शख्स का आरोप- दिल्ली के लोकनायक अस्पताल ने भर्ती करने से किया इंकार
नसीम ने कहा कि उसके घर में 7 और लोग कोरोना से संक्रमित हैं.
  • नसीम के घर में 7 और लोग कोरोना संक्रमित
  • लोकनायक अस्पताल पर लगाया आरोप
  • अस्पताल के सुपरिटेंडेंट ने दी इस बारे में सफाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में एक कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीज ने आरोप लगाया है कि लोकनायक अस्पताल ने उसको फौरन इलाज देने से इंकार कर दिया. लोकनायक अस्पताल दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए सबसे बड़ा अस्पताल है. संक्रमित शख्स का नाम नसीम है और वह चूड़ीवाला इलाके का रहने वाला है. नसीम ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके परिवार के तीन लोग इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल पहुंचे थे लेकिन वहां उनका इलाज करने से इंकार कर दिया गया.

नसीम ने कहा कि उसके घर में सात और लोग कोरोना संक्रमित हैं. नसीम के मुताबिक, वह और उसका परिवार कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद वह लोग इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल पहुंचे. नसीम ने कहा, 'मैं अपने बेटे, भतीजे और भाई के साथ अस्पताल के बाहर खड़ा था. हम सभी कोरोना संक्रमित हैं लेकिन स्टाफ का कोई भी आदमी हमारी बात नहीं सुन रहा है. मैंने पुलिस को भी अपनी हालत के बारे में बताया है. अब हम यहां पर हैं. मैं अस्पताल प्रशासन से अपील करता हूं कि हमारी मदद करें और हमें भर्ती करें.'

नसीम का परिवार अस्पताल के बाहर दो घंटे से ज्यादा वक्त तक खड़ा रहा. उसने कहा, 'हम लोग अपने घर से पैदल चलकर अस्पताल पहुंचे हैं ताकि हमें अस्पताल में भर्ती कर हमारा इलाज किया जाए. हमारे परिवार में दो महीने का एक बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. कोई हमारी मदद नहीं कर रहा है.' लोकनायक अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर जेसी पासी ने इस बारे में कहा है, 'हमने नसीम के परिवार के तीन लोगों को एडमिट किया है. तीनों कोरोना संक्रमित हैं. हम थर्ड कैटेगरी के तहत उन लोगों को भर्ती कर रहे हैं जो बहुत ज्यादा बीमार हैं और उन्हें ICU या वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है.'

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए अस्पतालों को तीन कैटेगरी में रखने को लेकर गाइडलाइन जारी की है. इसमें संदिग्ध मामलों और कोरोना के पॉजिटिव मामलों के इलाज को वर्गीकृत किया है.

VIDEO: असम में इस्तेमाल नहीं होंगी चीन से मंगाईं PPE किट्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com