विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

दिल्ली के किराएदारों के लिए खुशखबरी: बिजली बिल को लेकर बड़ी राहत, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

सीएम केजरीवाल ने इसके लिए 'मुख्यमंत्री किराएदार बिजली मीटर योजना' लॉन्च की है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.
  • चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान
  • किराएदारों को मिली राहत
  • बिजली बिल में मिलेगी छूट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्‍ली चुनाव (Delhi Election) से पहले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने किराए पर रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत देने की घोषणा की है. किराएदारों को भी अब 200 यूनिट बिजली पर छूट मिलेगी. दिल्‍ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोई भी किराएदार अब दो डॉक्‍यूमेंट देकर बिजली कनेक्‍शन अपने नाम लगा सकता है. इस योजना को 'मुख्‍यमंत्री किराएदार बिजली मीटर योजना' के नाम से जाना जाएगा. 

क्‍या करना होगा किराएदार को? 
किराएदार को अपने नाम पर बिजली मीटर लगवाने के लिए दो डॉक्‍यूमेंट की जरूरत होगी. इसके लिए उसे किराए की रसीद और उस पते का कोई प्रूफ देना होगा. इसके लिए उसे मकान मालिक से किसी तरीके की एनओसी लेने की जरूरत नहीं होगी. किराएदार इस सेवा का लाभ घर बैठे ले सकते हैं. 

दिल्ली का पानी खराब होने पर रामविलास पासवान ने टोका तो केजरीवाल ने दिया जवाब

जारी किए तीन नंबर
सीएम केजरीवाल ने इसके लिए तीन नंबर जारी किए हैं. BSES Yamuna के लिए 19122, BSES Rajdhani के लिए 19123 और TATA Power के लिए 19124 पर कॉल करना होगा. इसके बाद कर्मचारी खुद घर पर आकर मीटर लगा जाएंगे. 

कितनी देनी होगी फीस
3,000 रुपये सिक्योरिटी और 3,000 रुपये लाइन का खर्च देना होगा. सीएम ने बताया कि प्री पेड मीटर अभी आये हैं, चेक कर रहे थे. इसलिए हमें समय लगा है.

'आम आदमी की सरकार' जल्द ही बेचेगी सस्ती प्याज, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान; यह होगी कीमत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com