विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

पानी से भरी बाल्टी में डूबकर बच्चे की मौत

पुलिस ने कहा कि दो वर्षीय आदित्य को वजीरपुर में घर की सीढ़ियों पर अंतिम बार खेलते हुए देखा गया था, जहां उसके पिता अंदर सो रहे थे. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उसके पिता शाम पांच बजे उठे तो देखा कि आदित्य बाल्टी में बेजान पड़ा है. 

पानी से भरी बाल्टी में डूबकर बच्चे की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • पानी से भरी बाल्टी में दुर्घटनावश गिरने से हुई मौत.
  • पिता अंदर सो रहे थे.
  • पिता शाम पांच बजे उठे तो देखा कि आदित्य बाल्टी में बेजान पड़ा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली में मंगलवार शाम एक घर में पानी से भरी बाल्टी में दुर्घटनावश गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि दो वर्षीय आदित्य को वजीरपुर में घर की सीढ़ियों पर अंतिम बार खेलते हुए देखा गया था, जहां उसके पिता अंदर सो रहे थे. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उसके पिता शाम पांच बजे उठे तो देखा कि आदित्य बाल्टी में बेजान पड़ा है. बच्चे को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा, 'प्रथमदृष्टया यह प्रतीत होता है कि आदित्य दुर्घटनावश सीढ़ियों से फिसला और बाल्टी में जा गिरा.
वह बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई.'

VIDEO : नोएडा में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com