दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी
- विजय गोयल ने जीते सभासदों को एक कार्यक्रम में बुलाया था.
- मनोज तिवारी ने सभी को जाने से मना किया.
- 20 के करीब सभासभ उनके कार्यक्रम में पहुंचे थे.
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से अपने ‘मतभेद’ को सुलझाने के लिए कहा है. दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों से पार्टी की छवि को हो रहे नुकसान के मद्देनजर उनसे से ऐसा करने को कहा गया.
दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन भी मनोज तिवारी और विजय गोयल के बीच चल रहे कथित ‘तकरार’ का मुद्दा हावी रहा.
एक सूत्र ने बताया कि गोयल ने भाजपा महासचिव (संगठन) से मुलाकात की और इसके बाद उन्होंने तिवारी के साथ भी बैठक की, जहां उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने ‘मतभेद’ सुलझा लिए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Manoj Tiwary, BJP, Vijay Goel