विज्ञापन
This Article is From May 02, 2017

बीजेपी ने लगाया आरोप, एमसीडी चुनाव में हार का बदला जनता से लेने लगे अरविंद केजरीवाल

बीजेपी ने लगाया आरोप, एमसीडी चुनाव में हार का बदला जनता से लेने लगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर सिंह बग्गा.
  • दिल्ली में जहाँ जहाँ भाजपा प्रत्याशी जीते हैं, वहां लोगों के परेशानी
  • बिजली पानी की भारी कटौती की जा रही है.
  • बग्गा ने अन्य ट्वीट में कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ये घटिया राजनीति है.
नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार हाल के एमसीडी चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार का बदला जनता से ले रही है.  दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में जहाँ जहाँ भाजपा प्रत्याशी जीते है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के कहने पर उन इलाकों में बिजली पानी की भारी कटौती की जा रही है.
बग्गा ने अन्य ट्वीट में कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ये घटिया राजनीति है. राजनैतिक लड़ाई हमारी (बीजेपी) और आपकी है, आप दिल्ली की जनता से बदला क्यों ले रहे हैं.

 

इस प्रकार के बग्गा के ट्वीट के बाद कुछ अन्य लोगों ने ट्वीट कर बताया कि उनके इलाकों में बिजली और पानी की किल्लत है. लोगों का कहना है कि उनके इलाके में हर घंटे बिजली कट रही है. पानी हर तीसरे दिन आ रहा है. लोगों के दावों में कितनी सच्चाई यह तो पता नहीं लेकिन बीजेपी नेता की ओर से अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया गया है. 
 
एक अन्य ट्वीट में बीजेपी प्रवक्ता ने साफ आरोप लगाया है कि एमसीडी की हार का बदला जनता से ले रहे हैं केजरीवाल. उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल पहले इसी प्रकार के आरोप केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाते रहे हैं. अरविंद केजरीवाल भी ठीक इसी प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं. हाल ही में दिल्ली में एमसीडी चुनाव संपन्न हुए हैं. दिल्ली में तीन एमसीडी हैं और इन तीनों में कुल मिलाकर 272 सीटें हैं. 272 सीटों में से 270 पर मतदान हुआ था और इन सीटों में से 182 पर बीजेपी ने जीत हासिल की और शानदार बहुमत के साथ तीनों नगर निगमों में वापसी की. यह बीजेपी की हैट्ट्रिक रही है. इस पूरी चुनावी प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह उभर के सामने आई कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में पार्टी को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा जबकि इस इलाके से पार्टी सर्वाधिक दिग्गज नेता आते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi BJP, Tajinder Singh Bagga, Arvind Kejriwal, MCD Results, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com