मैक्स अस्पताल के खिलाफ पुुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है.
नई दिल्ली:
दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है. डॉक्टरो ने एक जिंदा बच्चे को मरा हुआ बताकर परिजनों को सौंप दिया. बाद में यह बच्चा ज़िंदा निकला. मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर मैक्स अस्पताल मे एक महिला को जुड़वा बच्चे एक लड़का और एक लड़की पैदा हुए थे. डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत बता दिया. परिवार अभी सदमे था कि डॉक्टरों ने दूसरे बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया.
पैसे नहीं देने पर नौकरानी ने बुजुर्ग महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर
परिवार वालों की खुशियां गम में बदल गईं. डॉक्टरों ने दोनों बच्चों के शव परिवार वालों को दे दिए. अस्पताल ने दोनों बच्चों के शव को पैकेट में पैक करके शव को परिजनों को सौंप दिया. परिवारजन जब कार से मधुबन चौक तक पहुंचे तो अचानक लड़के की सांसे चलने लगी और उसने पैकेट के अंदर पैर हिलाने शुरू कर दिए.
वीडियो : दिल्ली में क्यों बढ़ रहा है अपराध
परिवार वालों ने तुरंत बच्चे को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने बच्चे की हालत स्थिर बताई जबकि दूसरे बच्चे को मृत ही बताया. पीड़ित परिवार ने मैक्स अस्पताल जाकर हंगामा किया औऱ पुलिस को सूचना देकर शालीमार बाग थाने में मामला दर्ज करा दिया है. फिलहाल मां और बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उत्तर पश्चिमी जिले की डीसीपी का कहना है कि जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं