दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के निजी स्कूलों को मनमाने तरीके से फीस वृद्धि करने पर 'कड़ी कार्रवाई' का सामना करने की चेतावनी दी है. उनकी यह चेतावनी ऐसी खबरों के बीच आई है, जिसमें कहा गया है कि निजी स्कूलों ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) की अनुशंसा के अनुपालन के लिए फीस में उल्लेखनीय वृद्धि की है.
यह भी पढ़ें : निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ दिल्ली सरकार का रुख और कड़ा
अक्टूबर में दिल्ली सरकार ने डीडीए की जमीन पर चल रहे मान्यता प्राप्त गैर-वित्त पोषित निजी स्कूलों को सीपीसी की सिफारिशों को लागू करने के लिए 'अंतरिम' उपाय के तौर पर फीस में 15 प्रतिशत की वृद्धि की अनुमति दे दी थी.
यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट से कहा, स्कूलों में फीस वृद्धि के आरोपों की हो रही है जांच
VIDEO : स्कूली फीस की फांस, कौन सुनेगा अभिभावकों की व्यथा...

केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'पूरी दिल्ली के अभिभावकों ने पिछले दिनों मुझसे मुलाकात की और स्कूलों द्वारा सातवें वेतन आयोग (की सिफारिशों) को लागू करने के लिए एरियर सहित बहुत अधिक फीस की मांग किए जाने की शिकायत की. इस पर विराम लगना चाहिए. मैंने शिक्षा विभाग को पूरी स्थिति की समीक्षा करने और इसे रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है.'Parents from all over Del have met me in last few days wid complaints that schools r demanding v high fee including arrears to implement 7th Pay Commission. This must stop. I have directed Edu Dept to review the whole situation n to take immediate steps to stop this(1/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 14, 2017
VIDEO : स्कूली फीस की फांस, कौन सुनेगा अभिभावकों की व्यथा...
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'कोई भी स्कूल किसी छात्र को परेशान ना करे अन्यथा सरकार कड़ी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी.' केजरीवाल ने वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए निजी स्कूलों द्वारा फीस में कथित तौर पर मनमानी वृद्धि से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा के लिए आज एक बैठक बुलाई थी. बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर निजी स्कूल कारोबारी संगठनों की तरह पेश आएंगे तो उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा.No school shud victimize any student, else govt will not hesitate in taking strongest action(2/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 14, 2017
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं