विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2019

अरविंद केजरीवाल को मिली धमकी, अपनी बेटी को बचा सकते हो तो बचा लो

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को धमकी मिली है.

अरविंद केजरीवाल को मिली धमकी, अपनी बेटी को बचा सकते हो तो बचा लो
अरविंद केजरीवाल की बेटी की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • दिल्ली सीएम के आधिकारिक ईमेल पर भेजी गई धमकी
  • ई-मेल भेजने वाले शख्स की तलाश जारी
  • बढ़ाई गई हर्षिता केजरीवाल की सुरक्षा
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल के जरिए उनके आधिकारिक मेल आईडी पर 9 जनवरी को भेजी गई है. जिसमें अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि अपनी बेटी को बचा सकते हो तो बचा लो. हम उसे अगवा कर लेंगे. ई-मेल भेजने के वाले के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है. वहीं दिल्ली पुलिस ने धमकी मिलने के बाद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी है. हर्षिता की सुरक्षा में पीएसओ की तैनाती की गई है. 

अरविंद केजरीवाल बोले, कांग्रेस को वोट देने का मतलब है भाजपा को जिताना, हम दिल्ली की सातों सीट जीतेंगे

इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सौंप दी गई है. सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को नौ जनवरी को एक गुमनाम ईमेल मिला जिसे दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को भेज दिया गया है. उत्तरी दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की बेटी के साथ एक सुरक्षा अधिकारी तैनात कर दिया है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने ई-मेल मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे पुलिस की विशेष इकाई की साइबर शाखा को सौंप दिया गया है, जो इसका विश्लेषण और ईमेल का आईपी एड्रेस पता लगाने का प्रयास कर रही है. सरकार के अधिकारी ने कहा, "दिल्ली सरकार ने धमकी भरे ईमेल को तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त को भेज दिया है." अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार को अभी तक पुलिस की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है.     

राफेल सौदे की जांच करना चाह रहे थे आलोक वर्मा, इसलिए हटाया : अरविंद केजरीवाल

अधिकारी के मुताबिक कोर्ट की इजाजत के बाद मामले में एफआईआर दर्ज करेंगे. साथ ही धमकी भेजने वाले शख्स की तलाश की जा रही है. यह पहला मौका नहीं है जब अरविंद केजरीवाल को इस तरह की धमकी दी गई हो, इससे पहले भी उन्हें धमकियां मिलती रही हैं. साथ ही उन पर भी हमला किया जा चुका है. बता दें कि अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने दिल्ली के आईआईटी कॉलेज से पढ़ाई की है. अरविंद केजरीवाल खुद भी आईआईटी से पढ़ाई कर चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal, Harshita Kejriwal, Daughter Of Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com