विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2016

शादी में आए दंपति को सशस्त्र बदमाशों ने लूटा

शादी में आए दंपति को सशस्त्र बदमाशों ने लूटा
प्रतीकात्मक फोटो.
नोएडा: शहर के सेक्टर-11 स्थित सामुदायिक केंद्र में शादी में शामिल होने आए पति-पत्नी से हथियारबंद बदमाशों ने नकदी व जेवरात लूट लिए. थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रहने वाले सहाबुद्दीन बीती रात सेक्टर-11 स्थित बारातघर में एक शादी में हिस्सा लेने आए थे. वह जैसे ही शादी से निकलकर अपने घर जाने के लिए कार में बैठे, बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें व उनकी पत्नी को हथियार के बल पर रोक लिया और उनके पास रखे करीब 15 हजार रुपये नकद, सोने के जेवरात व अन्य सामान लूट लिया.

घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में दर्ज कराई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लूट, नोएडा, दंपति, Loot, Noida, Couple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com