विज्ञापन
This Article is From May 20, 2019

दिल्ली-NCR में अमूल दूध हुआ महंगा, जानिये अब 1 लीटर के देने होंगे कितने रुपये....

दिल्ली-NCR सहित अन्य राज्यों में मंगलवार से अमूल दूध (Amul Milk) की कीमत बढ़ जाएगी. अप आपको अमूल दूध के 1 लीटर के लिए 2 रुपये ज्यादा देने होंगे.

दिल्ली-NCR में अमूल दूध हुआ महंगा, जानिये अब 1 लीटर के देने होंगे कितने रुपये....
दिल्ली-NCR में मंगलवार से अमूल दूध दो रुपये होगा महंगा.
नई दिल्ली:

दिल्ली-NCR सहित अन्य राज्यों में मंगलवार से अमूल दूध (Amul Milk) की कीमत बढ़ जाएगी. अप आपको अमूल दूध के 1 लीटर के लिए 2 रुपये ज्यादा देने होंगे. अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने यह फैसला लिया है. संघ ने यह निर्णय कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते किया है. जीसीएमएमएफ ने कहा कि दूध के दाम 2 साल बाद बढ़ाए गए हैं. इससे पहले, मार्च 2017 में दूध के दाम संशोधित किए गए थे.

बयान के अनुसार नई कीमत 21 मई से प्रभाव में आएगी और यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में सभी छह ब्रांडों पर लागू होगा. बयान में कहा गया है कि अहमदाबाद में आधा लीटर अमूल गोल्ड की कीमत 27 रुपये, अमूल शक्ति 25 रुपये, अमूल ताजा 21 तथा अमूल डायमंड 28 रुपये में उपलब्ध होगा.

दिल्ली, गुजरात में अमूल का दूध दो रुपये लीटर महंगा, महाराष्‍ट्र में भी दाम बढ़ाने की तैयारी

सहकारी संगठन ने कहा कि गाय के दूध के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जीसीएमएमएफ ने कहा, 'दो साल के अंतराल के बाद दूध की कीमत में 2 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की गई है.' इसका उद्देश्य दूध के उत्पादन में कमी तथा कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध उत्पादकों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना है.

(इनपुट: भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com