विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2017

निकाल लो अपने मास्क, फिर बढ़ा दिल्ली की हवा में ज़हर

हवा में तैरने वाले सूक्ष्म कण (पीएम 10) दिन में बढ़ कर 412 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गए. वहीं, पीएम 2. 5 (सूक्ष्म कण) दिन में 200 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक रहा.

निकाल लो अपने मास्क, फिर बढ़ा दिल्ली की हवा में ज़हर
(फाइल फोटो)
  • पीएम 10 दिन में बढ़ कर 412 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गए
  • पीएम 2. 5 (सूक्ष्म कण) दिन में 200 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक रहा
  • निकट भविष्य में धुंध की वह स्थिति लौटने की संभावना नहीं है: मौसम विभाग
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को बढ़ गया और यह पिछले महीने धुंध के ठीक बाद दर्ज किए गए स्तर पर वापस पहुंच गया. हवा में तैरने वाले सूक्ष्म कण (पीएम 10) दिन में बढ़ कर 412 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गए. वहीं, पीएम 2. 5 (सूक्ष्म कण) दिन में 200 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक रहा. पिछली बार 14 नवंबर को पीएम 10 इतना अधिक दर्ज किया गया था, जब दिल्ली प्रदूषण के हफ्ते भर के आपात स्तर से बाहर निकली थी. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने जोर देते हुए कहा है कि शहर में निकट भविष्य में धुंध की वह स्थिति लौटने की संभावना नहीं है.

VIDEO : साफ़ हवा में सांस लेने के हक़ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बच्चे​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com