विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

नवरात्रि के मौके पर डीटीसी चलाएगी अतिरिक्त बसें

विशेष बसें शाम की पाली में चलेंगी. यात्रियों की मदद के लिए महत्पूर्ण स्थानों पर डीटीसी के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे.

नवरात्रि के मौके पर डीटीसी चलाएगी अतिरिक्त बसें
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने की उम्मीद है.
  • विशेष बसें शाम की पाली में चलेंगी.
  • महत्पूर्ण स्थानों पर डीटीसी के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को ट्रासपोर्टेशन में कोई तकलीफ न हो इसलिए डीटीसी ने अतिरिक्त बसे चलाने का फैंसला किया है. गुरुवार से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व के दौरान शहर के प्रसिद्ध मंदिरों तक श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अतिरिक्त बसें चलाएगा. डीटीसी के उप प्रमुख महाप्रबंधक (जनसंपर्क) संजय सक्सेना ने कहा, ‘नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने की उम्मीद है. निगम ने छतरपुर, कालका जी और झंडेवालान स्थित मंदिरों के लिए रूट नंबर 450 और 516 पर विशेष, अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है.’

video : नवरात्रि शुरू होने के साथ मचने लगी डांडिया-गरबा की धूम​ उन्होंने कहा कि विशेष बसें शाम की पाली में चलेंगी. यात्रियों की मदद के लिए महत्पूर्ण स्थानों पर डीटीसी के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे. (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com