प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
दिल्ली की मौजपुर इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से जिससे हरीश नाम के एक युवक की मौत हो गई. आग आज सुबह तकरीबन 6:00 बजे के आस-पास लगी जिस वक्त घर में आग लगी उस घर में 8-9 लोग मौजूद थे. जिसमें बच्चे भी शामिल थे. लोगों ने बताया कि हरीश अपनी मां को बचाने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर गया था तभी वह भी आग की चपेट में आ गया इस दुर्घटना में हरीश की मां और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं.
कंटेनर जहाज आग हादसा : चालक दल के लापता चार सदस्यों की मौत की आशंका
आग लगने की वजह से घर के सारे सदस्य छत पर चढ़ गए थे और पड़ोसियों ने उन्हें अपनी छत पर उतारा. फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू पाया. लेकिन तकरीबन 8:30 बजे आग दोबारा भड़क गई. हालांकि उस वक़्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था.
वीडियो : तमिलनाडु के जंगल लगी आग
लोगों का कहना है कि दमकल विभाग की लापरवाही की वजह से ही आग दोबारा भड़की. अगर फायर के अधिकारी शुरुआत में ही लंबे समय तक कूलिंग ऑपरेशन जारी रखते तो शायद आग दोबारा न भड़कती. फिलहाल अब हालात काबू में है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं