विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2020

दिल्ली हिंसा में 22 लोगों की मौत पथराव-हमले से, 13 की गोली लगने से गई जान: पुलिस

दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए 35 लोगों के मौत के कारणों का खुलासा किया.

दिल्ली हिंसा में 22 लोगों की मौत पथराव-हमले से, 13 की गोली लगने से गई जान: पुलिस
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हिंसा में हुई लोगों की मौत को लेकर आंकड़े जारी किए हैं.
  • दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हिंसा को लेकर जारी किए आंकड़े
  • 22 लोगों की मौत पथराव हमले से
  • 13 की मौत गोली लगने से हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए 35 लोगों के मौत के कारणों का शुक्रवार को खुलासा किया. पुलिस के मुताबिक मृत लोगों में से 22 लोगों की मौत पथराव या हमलों में घातक चोट लगने से और 13 लोगों की मौत गोली लगने से हुई. पुलिस अब तक सिर्फ 26 मृतकों की शिनाख्त कर पाई है. पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दंगों के दौरान लगी चोटों की वजह से 35 लोगों की मौत (25 फरवरी तक) हुई, 13 लोगों को गोली लगी थी और 22 की मौत गंभीर चोटों की वजह से हुई. 

Delhi Violence: घायल एसीपी की आपबीती, क्या हुआ था उस दिन जब हिंसक भीड़ ने घेरा...

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि 38 लोग जिनकी उम्र 20 से 40 साल के बीच थी हिंसा के दौरान मारे गए. हालांकि अस्पताल अधिकारियों ने मृतकों का आंकड़ा 42 बताया है. शारीरिक हमले या पथराव में मारे गए लोगों में आलोक तिवारी (32), मोहसिन (25), सलमान (24), आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा (26), अशफाक हुसैन, दिलबर सिंह नेगी (21), माहरूफ अली(32), मेहताब (22), जाकिर (24), दीपक कुमार (34) शामिल हैं.

दिल्ली हिंसा : कौन है जाफराबाद में पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख

जिन लोगों की मौत गोली लगने से हुई उनमें अमान (18), दिनेश (34), हेड कांस्टेबल रतन लाल (42), इश्तियाक (24), मोहम्मद मुबारक हुसैन (28), मोहम्मद मुदस्सर (30), प्रवेश (48), राहुल सोलंकी (26), शाहिद, वीरभान (50), मोहम्मद फुरकान (30) और शाद मोहम्मद (35) शामिल हैं. पुलिस राहुल ठाकुर, फैजान, नितिन और विनोद की मौत के कारणों की पहचान नहीं कर पाई.

देखें Video: प्राइम टाइम : विश्वास की डोर जुड़ी भी तो गांठ तो रह जाएगी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com