विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2020

कोहरे और ठंड का कहर जारी, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें छह घंटे तक लेट

मालदा (Malda) से नई दिल्ली (New Delhi) चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस (Farakka Express) सबसे अधिक 6.15 घंटे विलंब से दिल्ली पहुंच रही है.

कोहरे और ठंड का कहर जारी, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें छह घंटे तक लेट
कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनें एक से सवा छह घंटे तक लेट हैं.
  • दिल्ली आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं
  • कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनें एक से सवा छह घंटे तक लेट हैं
  • Farakka Express सबसे अधिक विलंब से दिल्ली पहुंच रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देशभर से दिल्ली (Delhi) आने वाली 21 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं. रेलवे (Indian Railways) के मुताबिक कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनें एक से सवा छह घंटे तक लेट हैं. मालदा (Malda) से नई दिल्ली (New Delhi) चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस (Farakka Express) सबसे अधिक 6.15 घंटे विलंब से दिल्ली पहुंच रही है, जबकि गोरखपुर (Gorakhpur) से हिसार (Hisar) गोरखधाम एक्सप्रेस (Gorakhdham Express) और अवध-असम एक्सप्रेस (Avadh-Assam Express) एक-एक घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं.

150 पैसेंजर ट्रेनों को प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी में मोदी सरकार, कमेटी ने दिखाई हरी झंडी

अन्य रेल गाड़ियों में कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (Katihar-Amritsar Expres) सवा दो घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (Puri-New Delhi Purushottam Express) चार घंटे, डिब्रुगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल (Dibrugarh-Delhi Brahmaputra Mail) 4.30 घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (Bhubaneswar-New Delhi Duronto Express) तीन घन्टे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (Howrah-New Delhi Poorva Express) तीन घंटे और भागलपुर-आनन्द विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस (Bhagalpur-Anand Vihar Vikramshila Express) दो घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है.

देखें वीडियो: घटती कमाई, कैसे चलेगी रेल? 10 साल के सबसे निचले स्तर पर कमाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com