विज्ञापन

दिल्ली की इन 3 जगहों पर मिलता है घर का सबसे सस्ता समान, खर्चा होगा कम समान मिलेगा ज्यादा!

Home Decor Cheap Market In Delhi: आज हम आपको दिल्ली की 3 ऐसी मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको किफायती दामों में अच्छा सामान मिल जाएगा.

दिल्ली की इन 3 जगहों पर मिलता है घर का सबसे सस्ता समान, खर्चा होगा कम समान मिलेगा ज्यादा!
Cheapest Home Decor Items Wholesale Market

Home Decor Cheap Market In Delhi: अभी-अभी नए घर में शिफ्ट हुए हैं? घर को सजाना तो है, लेकिन बजट कम है. बिल्कुल टेंशन लेने की बात नहीं है क्योंकि अब आपको अपने घर को और सुंदर बनाने के लिए किसी मॉल या होम डेकोर स्टोर में नहीं जाना पड़ेगा. आज हम आपको दिल्ली की 3 ऐसी मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको किफायती दामों में अच्छा सामान मिल जाएगा. अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसे कौन सा बाजार है? चलिए बिना देरी किए जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन सी हैं वो 3 सस्ती मार्केट?

  • हौज रानी मार्केट
  • अमर कॉलोनी मार्केट
  • पंचकुइयां फर्नीचर मार्केट
Latest and Breaking News on NDTV

हौज रानी मार्केट क्यों फेमस है?

हौज रानी मार्केट अपने सेरेमिक और पॉटरी चीजों के लिए जानी जाती है. अगर आप कम दामों में क्रॉकरी, मिट्टी के बर्तनों, गमले, मग, प्लेट, सजावटी सामान और वॉल हैंगिंग जैसा सजावट का सामान खरीदना चाहते हैं, तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट है. यहां कीमतें मात्र 50 रुपये से शुरू होती है. 

  • कब बंद रहती है: मंगलवार
  • कैसे पहुंचें: यह बाजार मालवीय नगर में स्थित है और अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं, तो सबसे पास मालवीय नगर स्टेशन पड़ेगा.
  • समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 8:00 बजे.

अमर कॉलोनी मार्केट किस लिए जानी जाती है?

अगर आप कम दामों में विंटेज फर्नीचर जैसे  टेबल, कुर्सियां और अलमारियां या फिर घर को सजाने के लिए अपने बजट के अंदर ज्यादा वैरायटी में शोपीस खरीदना चाहते हैं, तो यह इस मार्केट में जरूर जाएं. यहां आपको लिविंग रूम के कॉर्नर को सुंदर बनाने से लेकर टेबल और शेल्फ पर रखने के लिए कई चीजें मिल जाएगी.

  • कब बंद रहती है: सोमवार
  • कैसे पहुंचें: इस मार्केट तक पहुंचने के लिए सबसे पास मूलचंद मेट्रो स्टेशन पड़ेगा.
  • समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 8:00 बजे.

पंचकुइयां फर्नीचर मार्केट किस लिए मशहूर है?

अगर आप कम दामों में बेहद अच्छा सोफा, बेड, डाइनिंग टेबल, ऑफिस फर्नीचर, अलमारी या गद्दे खरीदना चाहते हैं, जो इस मार्केट में एक बार जरूर जाएं. इतना ही नहीं, इस मार्केट में आपको घर को सजाने के लिए लाइटें, वॉल आर्ट, शोपीस और झूले भी काफी अच्छी रेंज में मिल जाएंगे.

  • कब बंद रहती है: सोमवार
  • कैसे पहुंचें: यह मार्केट आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास है.
  • समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 9:00 बजे.

इसे भी पढ़ें: तांबे के बर्तन को कैसे चमकाएं? बस करना होगा ये काम, 5 मिनट में चमक जाएगा बर्तन!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com