प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
उत्तर पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में तीन लोगों ने एक पार्क में कथित तौर पर 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया. यह घटना उस दिन घटी जब निर्भया कांड की पांचवीं बरसी मनाई जा रही थी. पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायिका का काम करने वाली लड़की अपने एक दोस्त के साथ हैदरपुर झुग्गी बस्ती के पास एक पार्क में बैठी थी, तभी तीन लोग आए और लड़की के साथ बैठे लड़के से मारपीट करने लगे.
यह भी पढ़ें : निर्भया कांड के 5 साल बाद दिल्ली कितनी सुरक्षित?
VIDEO : लखनऊ में 16 साल की लड़की से दो बार रेप
पुलिस के मुताबिक जब लड़की ने आरोपियों को अपने दोस्त की पिटाई करने से रोका तो उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया. उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी लड़की को दी. तीनों लोग लड़की का मोबाइल फोन भी ले गए जो स्विच ऑफ आ रहा था. आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)