विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2020

दिल्ली में छोटी सी बात पर युवक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद दहलाने वाली वारदात

दिल्ली में मामूली सी बात पर सतीश नाम के युवक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी गई. ये वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई. दिल्ली के तिगड़ी इलाके में 28 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे ये वारदात हुई. पुलिस ने एक आरोपी विक्की को मामले में गिरफ्तार किया है.

दिल्ली में छोटी सी बात पर युवक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद दहलाने वाली वारदात
तीन हमलावरों ने सतीश नाम के युवक की हत्या की, एक गिरफ्तार.
नई दिल्ली:

दिल्ली में मामूली सी बात पर सतीश नाम के युवक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी गई. दहलाने वाला यह अपराध CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. दिल्ली के तिगड़ी इलाके में 28 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे की यह वारदात है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी विक्की को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, बाकी दो आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि बात बस इतनी सी थी कि सतीश ने आरोपी के दोस्त पीयूष को अपनी कॉलोनी में आने से मना किया था. इसपर विक्की और पीयूष ने एक अन्य शख्स के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, सतीश नाम का युवक अपने घर से बाहर दूध लेने गया था. दूध लेकर जब वो वापस लौट रहा था, तभी एक पतली गली में विक्की और पीयूष ने उसका पीछा किया. एक तीसरा शख्स भी उनके साथ आ गया. गली में लगे रोडलाइट से पड़ रही हल्की रोशनी में देखा जा सकता है कि इनमें से एक ने सतीश का कॉलर पकड़ लिया और फिर उसे घूसे मारने लगे. मारने के बाद उसने सतीश को चाकू मारना शुरू कर दिया. 

सतीश को जमीन पर गिराकर हमलावर ने उसे कई बार चाकू मारा. इसके बाद वो भाग गए. सतीश को हमले के बाद जमीन पर पड़े हुए और थोड़ा हिलते हुए देखा जा सकता है. सतीश को इसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. 

आरोपी विक्की ने पुलिस को बताया की सतीश ने उसके दोस्त पीयूष को कॉलोनी में आने से टोका था. इस बात से गुस्सा होकर विक्की ने अपने दोस्त पीयूष और विवेक के साथ मिलकर सतीश की चाकू मारकर हत्या कर दी.

Video: सिटी सेंटर: दिनदहाड़े गोली मारकर कॉलेज छात्रा की हत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com