विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2018

ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान में पुलिस के हत्थे चढ़ा मजदूर, पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

बेंगलुरु में पुलिस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया था. इसी अभियान में कोरमंगला पुलिस ने एक मजदूर को गिरफ्तार किया है.

ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान में पुलिस के हत्थे चढ़ा मजदूर, पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
40 लाख रुपये इनकम टैक्स रिटर्न भरने के कारण मजदूर गिरफ्तार
  • ड्रग्स माफिया के खिलाफ चलाए गए विशेषअभियान में गिरफ्तार हुआ मजदूर
  • गांजा तस्करी करता था यह मजदूर
  • आठ साल पहले रोजगार की तलाश में आया था बेंगलुरु
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: बेंगलुरु में पुलिस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया था. इसी अभियान में कोरमंगला पुलिस ने एक मजदूर को गिरफ्तार किया है. मजदूर को पुलिस ने  27 किलो मारिजुआना (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया. 34 साल का यह शख्स करीब 8 साल पहले चामराजनगर से रोजगार की तलाश में बैंगलुरु आया था. इस शख्स का नाम राजप्पा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने फर्जी डिग्री गिरोह का किया पर्दाफाश किया, मास्‍टरमाइंड फरार

बेंगलुरु पुलिस के दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी डॉ. Boralingaiah ने बताया, "पूछताछ से पता चला कि राजप्पा ड्रग्स के अवैध व्यापार से जुड़ा था. वो अपने काले धन को सफेद करने के फिराक में था. इसी कारण राजप्पा ने इस साल 40 लाख रुपये का आयकर अदा किया. जब आयकर विभाग ने इसका सोर्स पूछा तो राजप्पा ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए खुद को कैटेगरी A का कॉन्ट्रैक्टर साबित कर दिया."

यह भी पढ़ें: कारोबारी के अपहरण के मामले में वायु सेना कर्मी और उसका साथी गिरफ्तार

बताया जाता है कि चामराजनगर में मारिजुआना (गांजा) काफी पाया जाता है. मजदूरी करते वक्त वो अपने दोस्तों ले लिए मारिजुआना (गांजा) चामराजनगर से लाने लगा और धीरे-धीरे जब उसके ग्राहक बढ़ते गए, तो उसने खुद ही अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया. तभी से पुलिस इसकी तलाश में थी.

VIDEO: इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी अब्दुल सुब्हान क़ुरैशी गिरफ्तार
इस मामले पर अब पुलिस उसके चार अन्य साथियों को तलाश रही है, जो इस धंधे में उनकी मदद करते थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com