विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

उत्तर प्रदेश : पत्नी ने पति पर लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप

पुलिस अधीक्षक सकंल्प शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश : पत्नी ने पति पर लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
प्रतीकात्मक फोटो.
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर देकर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है. महिला ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अधीक्षक सकंल्प शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : गुड़गांव में सेक्स रैकेट चलाने की आरोपी अफगानी महिला गिरफ्तार

उन्होने कहा कि महिला ने अपने पति की कुछ ऑडियो की क्लिप भी पुलिस को दी है उसे भी जांच के लिए भेजा गया है. प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह के अनुसार महिला की तहरीर पर मुकदमा बस्ती कोतवाली में 19 जनवरी को देर रात मे दर्ज करा दिया गया है.

VIDEO : सेक्स रैकेट और वसूली का जाल


महिला ने अपने पति विपुल श्रीवास्तव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और देह व्यवसाय का आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com